रुद्रपुर, मई 18 -- रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली रुद्रपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई है। रुद्रपुर निवासी सचिन सिंह पुत्र स्वर्गीय लालचंद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका 15 वर्षीय भाई बादल 14 मई की सुबह बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में किशोरी लापता, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...