बहराइच, अप्रैल 3 -- तेजवापुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के नई बस्ती इलाके से एक 16 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इस संबंध में थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर किशोर की तलाश की मांग की है। त्रिमुहानी रोड ढपालीपुरवा नई बस्ती निवासी युवराज सिंह ने बताया कि मेरा भाई अनुराग सिंह 16 वर्षीय जो दो अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे घर से अपने पैतृक गांव गदामार खुर्द थाना हरदी क्षेत्र जाने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वहां नहीं पहुंचा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। वह घर से निकलते समय आर्मी कलर का लोवर और टी-शर्ट पहने हुए था। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द किशोर की बरामदगी की मांग की है। लापता किशोर के परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.