मुंगेर, अप्रैल 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मिलन बाजार में एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब तीन दिनों से लापता 16 वर्षीय अंकित कुमार का शव शनिवार को गंगा नदी से बरामद हुआ। खगड़िया जिले के बलखंडी टोल मठाय के समीप गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्व. विनोद सिंह के घर में बीते 22 अप्रैल को जनेऊ संस्कार का मांगलिक कार्यक्रम था। समारोह संपन्न होने के बाद देर रात घर के बच्चे डीजे की धुन पर जश्न मना रहे थे। यह भी पढ़ें- शादी समारोह में भोज खाने गए किशोर की गला रेतकर हत्या इसी बीच शोर-शराबे से नाराज होकर बड़े भाई हर्षित ने बच्चों को डांट लगा दी। परिजनों के अनुसार, इसी मामूली बात से क्षुब्ध होकर अंकित देर रात करीब एक बजे घर ...