मुजफ्फरपुर, मई 2 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शेरपुर चौर में शनिवार को एक किशोर का शव मिला। मृतक हिचड़ा निवासी मो. सिकंदर का 16 वर्षीय पुत्र मो. जुबैर था। वह शुक्रवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने सात युवकों को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ कर रही है। परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक जुबैर को बुलाकर ले गए थे। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए हैं।परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात में किशोर के घर नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच सुबह में शव मिला। प्रथम दृष्टया करंट लगने से किशोर की मौत हेने की बात कही जा रही है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। पानापुर पुलिस ने बताया कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्...