लापता किशोरी मामले में सीबीआई जांच पर सरकार से जवाब तलब
रांची, अगस्त 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। बोकारो की 14 वर्षीय लापता किशोरी से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के मुद्दे पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर उसे कोई आपत्ति है या नहीं। मामले की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने सीबीआई जांच के संबंध में केंद्र सरकार के अधिवक्ता प्रशांत पल्लव को केंद्र सरकार से निर्देश लेने को कहा था। अदालत ने कहा था कि मामले में विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए इसे सीबीआई को सौंपने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, जांच के दौरान सीबीआई को राज्य पुलिस की सहायता की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.