बदायूं, मार्च 23 -- उझानी। फरवरी माह में कछला गंगा घाट से लापता हुई एक किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है, जो गंगा स्नान के दौरान अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने संभल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव अताशी निवासी राहुल और गांव के ही अर्जुन के खिलाफ फुसलाकर अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मुख्य आरोपी राहुल को उझानी के बरी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी राहुल को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...