लापता किशोरी दो घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- लवेदी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत लवेदी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बहला-फुसलाकर ले जाई गई 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को महज दो घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ग्राम नगला बल्दु निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की सूचना सोमवार की सुबह पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और सूचना देने के महज दो घंटे के अंदर ही आरोपी सुमित कश्यप निवासी चांदपुर को दबोच लिया। उसके ही किशोरी भी मिली। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने किशोरी को बरामद करने वाली टीम में शामिल थानाध्यक्ष लवेदी गौरव कुमार, उपनिरीक्षक राम किशोर कुशवाहा, महिला कांस्टेबल प्रतीक्षा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.