लापता किशोरी को युवक के साथ पुलिस ने बरामद किया
रुडकी, अप्रैल 26 -- भगवानपुर। पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्र से लापता किशोरी को एक युवक के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गत सप्ताह कस्बे की एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी किशोरी भतीजी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की जानकारी दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर किशोरी को बिजनौर से एक युवक मोहित कुमार निवासी सरदापुर छैना थाना बाढ़पुर जनपद बिजनौर के साथ बरामद कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जबकि आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.