गाज़ियाबाद, दिसम्बर 27 -- मुरादनगर। नगर की एक कॉलोनी में काम पर गई 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि 16 वर्षीय पुत्री एक सोसाइटी में मेड का काम करती है। 20 दिसंबर को मकान मालकिन अपने परिवार के साथ घूमने गई थी और अपनी तीन वर्षीय बेटी को उसके पास ही छोड़कर गई थी। मकान मालकिन के आने से पहले ही किशेारी लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो अपहरण की आशंका जताते हुए मुरादनगर थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.