हल्द्वानी, फरवरी 28 -- हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र से एक किशोरी बीते दिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है। भगवानपुर बिचला निवासी पिता ने तहरीर देकर कहा कि उसकी 17 साल की बेटी 17 फरवरी से लापता है। कहा कि घर से बिना बताए वह चली गई। उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी उनकी बेटी एक बार लापता हो गई थी। लेकिन कुछ दिन बाद वह वापस लौट गई थी। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने बताया कि शीघ्र किशोरी को तलाश लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...