महोबा, अप्रैल 29 -- महोबकंठ, संवाददाता। घर से गायब किशोरी का सुराग न लगने से परेशान परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर नाराजगी जाहिर की। परिजनों का आरोप है कि कुछ दबंग पुलिस से शिकायत करने के बाद राजीनामा करने का दबाव बना रहे है। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडित ने नाबालिग बेटी के घर से गायब होने की तहरीर पुलिस को दी थी। तहरीर में बताया गया कि युवक नरेश बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मगर किशोरी का सुराग न लगने पर बुधवार को परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव करते हुए नाराजगी जाहिरकी।

परिजनों का आरोप परिजनों का आरोप है कि युवक के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद दबंग समझौता न करने पर परि...