बाराबंकी, जुलाई 27 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र से लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी के मामले में पुलिस ने घटना के सात दिन बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने 20 जुलाई को ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मुकदमा 27 जुलाई को दर्ज किया गया। क्षेत्र के एक गांव निवासी राम नरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री गत 20 जुलाई की शाम करीब तीन बजे दवा लेने की बात कहकर जहांगीराबाद गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित यह भी पढ़ें- Barabanki News: लापता किशोरी का सात दिन बाद मुकदमा दर्ज पिता का कहना है कि बेटी के लापता होने की सूचना उन्होंने पुलिस को तत्काल दी थी, लेकिन कार्रवाई में...