हापुड़, अप्रैल 22 -- नगर के एक मोहल्ले से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि नगर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसको परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने किशोरी को एक स्थान से सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...