बुलंदशहर, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। परिजन जब इसकी शिकायत लेकर आरोपी के घर गए तो उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने पीड़ित को जाति सूचक कहे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 1 सप्ताह बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है और किशोरी के बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि किशोरी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी है। एक टीम दिल्ली दबिश के लिए गई हुई है। जल्द किशोरी को कुशल बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...