मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से बरामद किया है। अंबाला के साहा थाना की पुलिस ने किशोरी को आरोपी युवक के साथ तीन दिन पूर्व पकड़ लिया था। केस की आईओ शिखा रानी ने वहां जाकर किशोरी को बरामद किया और आरोपित अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। वह पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना के सलेमपुर का निवासी है। आरोपित पूर्व से विवाहित बताया गया है। अंबाला से दोनों को सदर थाने पर लाया गया। शुक्रवार को किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया। आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- छात्रा को अगवा करने के दोषी युवक को चार साल की सजा घटना को लेकर तुर्की थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की मां ने सदर थाने में एफआईआर कराई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान...