बरेली, अप्रैल 29 -- बिहारीपुर में रहने वाले कपड़ा व्यापारी 70 वर्षीय अनिल मेहरोत्रा का शव मंगलवार सुबह बाकरगंज क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उनका चेहरा क्षत विक्षित था। कपड़ों से परिवार वालों ने उनकी पहचान की। कपड़ा व्यापारी सोमवार रात से लापता थे और परिवारवाले उनकी तलाश कर रहे थे। सुबह पुलिस ने शव मिलने पर उन्हें सूचना दी। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर बजरिया निवासी अनिल मल्होत्रा की बड़ा बाजार में कपड़े की दुकान है। अनिल सोमवार शाम करीब 8 बजे खाना खाने के बाद रोजाना की तरह टहलने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन मोबाइल आदि पहचान संबंधी सभी चीजें घर पर ही रख गए थे। यह भी पढ़ें- भैरव का था अजुहा में रेल ट्रैक पर मिला शव देर रात तक वापस नहीं आए तो परिवारवालो...