लखनऊ, मार्च 6 -- इंदिरा नगर के सेक्टर 14 में पार्क के पास शुक्रवार की सुबह एक आटो चालक का शव संदिग्ध हालात में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की। गाजीपुर पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देख रही है। मुंशीपुलिया के पास रहने वाले राजेश सोनकर (61) ऑटो चालक थे। पत्नी सुषमा ने बताया कि गुरुवार की सुबह पति घर से जरूरी काम पर जाने की बात कहकर निकले थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन करने के बाद पति का कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को पति का शव सेक्टर 14 स्थित पार्क के पास मिलने की सूचना मिली। गाजीपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि र...