सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर वार्ड 41 में तीन दिनों से लापता तीन वर्षीय मासूम दिलखुश कुमार का शव मिला है। घर के पास ही खेत में पानी से भरे गड्ढे से शव बरामद किया गया है। दिलखुश कुमार उपेन्द्र राय का एकलौता पुत्र था। उसका शव मिलते ही शनिवार की शाम गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दिलखुश की मां बेसूध हो चुकी है। बताया गया कि छह बेटियों को जन्म देने के बाद सातवें संतान के रूप में दिलखुश का जन्म हुआ था। जिससे वह पूरे परिवार का दुलारा था। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे युवक का 30 घंटे के बाद ही नहीं मिला शव मासूम के शव मिलने की सूचना पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।वहीं मासूम के शव को क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.