लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- लखीमपुर/फरधान। छह दिन से लापता ई रिक्शा चालक विनीत का रविवार को फरधान थाना क्षेत्र में क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। इसी के साथ पुलिस ने चालक के हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग हैं और रिश्ते में चाचा-भतीजे भी हैं। पुलिस का दावा है कि इनमें से एक आरोपी भी ई रिक्शा चालक है। कुछ दिन पहले हुए विवाद के चलते उन्होंने विनीत की हत्या को अंजाम दिया। हत्या के बाद उसके ई रिक्शा की बैट्री लूट ली। शव को अमान लाल नहर पुल के पास एक खेत में फेंक दिया। फरधान थाना क्षेत्र के गांव सरजू सरायं विनीत ई रिक्शा चलाता था। उसका ई रिक्शा लखीमपुर-बेहजम रूट पर चलता था। तीन अगस्त को विनीत अपना ई रिक्शा लेकर घर से निकला और फिर वापस नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन फरधान थाने गए, लेकिन गुमशुदगी दर्ज न...