मोतिहारी, अप्रैल 11 -- मोतिहारी, निसं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंसवरिया निवासी लापता ई-रिक्शा चालक का शव मिला है। मृतक ई-रिक्शा चालक जुगल दास उर्फ युगलचंद्र दास था। उसका शव लखौरा थाना क्षेत्र के सरसौला सरेह स्थित एक पोखरा से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर लखौरा थाना की पुलिस पहुंची थी। अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जुगल दास के रुप में की। घटनास्थल के पास से ही पुलिस ने उसका ई-रिक्शा बरामद किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि ई रिक्शा घटनास्थल के पास से ही बरामद हुआ है। मृतक दिव्यांग था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। ई रिक्शा स्कूल के पास से गुजरा है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस देख रही है। टेक्निकल टीम...