लापता ई रिक्शा चालक का मिला क्षत विक्षत हालत में शव
लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- थाना फरधान के गांव सूरज सरायं निवासी एक आटो चालक का रविवार को क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया है। लापता विनीत के भाई पंकज कुमार ने बताया कि विनीत कुमार ई-रिक्शा चलाकर अपना व परिवार का जीवन यापन करता था। तीन अगस्त को विनीत सुबह आठ बजे सवारी लेकर लखीमपुर आया था। वह बेहजम से लखीमपुर के बीच ई-रिक्शा चलाता था। शाम को जब विनीत घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। विनीत के फोन पर संपर्क किया गया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद से परिजन विनीत की गुमशुदगी दर्ज कराने को लेकर थाना फरधान तो कभी सदर कोतवाली के चक्कर काटते रहे। आखिर में गुमशुदगी दर्ज हो गई।इधर कोतवाली पुलिस ने तीन अगस्त की ही रात में ई-रिक्शा सड़क किनारे से बरामद कर लिया। आरोप है कि पुलिस ने परिजनों को इस बात की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.