लापता अधेड़ किसान का शव नदी में मिला
झांसी, मई 1 -- झांसी। सकरार थाना क्षेत्र में दर्द-विदारक घटना हुई। गुजरे, दो दिनों से लापता अधेड़ किसान का शव शुक्रवार नैना नदी के किनारे स्थित कुएं में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सकरार निवासी भगवानदास कुशवाहा (55) बेटा घनश्याम किसान थे। गुजरे, मंगलवार दोपहर वह खेत पर जाने की कहकर निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास तलाश किया। नाते-रिश्तेदारी में पूछा। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस और परिजन तलाश ही कर रहे थे कि कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे उसके कपड़े रखे मिले। जिससे परिजनों को नदी में डूबने की आशंका के चलते नदी में उतरकर तलाश की तो बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.