किशनगंज, जून 28 -- किशनगंज। सदर थाना क्षेत्र के पिछला पंचायत अंतर्गत जंगीपुर निवासी 56 वर्षीय रमेश लाल यादव का शव रविवार को कटिहार जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र में महानंदा नदी के किनारे मिला है।मृतक 26 जून से किशनगंज से लापता था।शव मिलने की सूचना पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार रमेश लाल यादव 26 जून की सुबह भैंस चराने के लिए महानंदा नदी पार कर गए थे। यह भी पढ़ें- Biharsharif News अधेड़ की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या का आरोपपरिवार की तलाश दोपहर में उनकी भैंस तो घर लौट आई, लेकिन रमेश लाल यादव वापस नहीं आए। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों के द्वारा 27 जून को अधेड़ व्यक्ति के लापता होने की प्राथमिकी ...