सीतापुर, मार्च 13 -- लहरपुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में दो माहपूर्व लापता हुए अधेड़ का पता नहीं चलने पर बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। लहरपुर के मुगलपुर सैतियापुर निवासी महेंद्र कुमार के मुताबिक 45 वर्षीय पिता श्रीराम 14 जनवरी को लालपुर बाजार गए थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के मुताबिक श्रीराम की गुमशुदगी दर्ज कर उनको खोजने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...