रांची, जनवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी के मल्लार कोचा से लापता अंश और अंशिका का मंगलवार को 5वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। एस्बेस्टस के मकान में रहने वाली नीतू के पति संजू यादव दूध का कारोबार करते हैं। मंगलवार को एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और जानकारियां ली। रांची पुलिस की ओर से मंगलवार को हाउस सर्च अभियान चलाया गया। हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने मल्लार कोचा जगन्नाथपुर खटाल में स्थित एक-एक घर की तलाशी ली। पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों से बच्चों के बारे में पूछताछ भी की। पुलिस को संदेह है कि क्षेत्र के लोग ही बच्चों को छुपाकर अपने घर में रखे हुए हैं। हालांकि, कई घरों की तलाशी के बाद भी पुलिस को बच्चे नहीं मिले। एसएसपी और ग्रामीण एसपी भी बच्चों के परिजनों से मिले...