वाराणसी, जनवरी 12 -- सारनाथ। चंद्रा चौराहा- बलुआ रोड पर स्थित आशापुर में पार्वती लान संचालक ने कंबल चोरी के आरोप में चार ऑटो संचालकों सोमवार की सुबह आठ बजे जमकर पीटा। इसके बाद कार्यवाही करने को लेकर किन्नर समाज एवं ऑटो यूनियन के लोगों ने सारनाथ थाने पर हंगामा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया। ऑटो चालक रसूलगढ़ निवासी प्रकाश (20), खालिसपुर निवासी आकाश सोनकर (23), सलारपुर, पंचक्रोशी निवासी राजा बाबू (23)व सलारपुर निवासी कल्लू राजभर(21) ने बताया कि हम लोग पर्यटकों को घुमाने लिए आशापुर स्थित पार्वती लान के पास ऑटो खड़ा किए थे। इतने में पार्वती लान के संचालक प्रशांत पाण्डेय ने ऑटो चालकों पर कम्बल चोरी करने का आरोप लगाया। इसके बाद वह गाली गलौज करने लगे। बाद में जब उन्हें पता चला कि कम्बल चोरी नहीं हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.