उन्नाव, अप्रैल 5 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कब्बाखेड़ा मोहल्ला के रहने वाले हरिशंकर पुत्र राधेलाल किसी निजी कार्य से मोती नगर स्थित क्लासिक लान पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक लान के बाहर सड़क किनारे खड़ी कर दी और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे तो मौके से उनकी बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल सदर कोतवाली पहुंच कर पुलिस को लिखित शिकायत दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.