जामताड़ा, जनवरी 6 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। नए साल के अवसर पर जामताड़ा मुखिया संघ ने लाधना पिकनिक स्पॉट में सामूहिक पिकनिक का आनंद लिया। इस अवसर पर मुखिया संघ के सदस्यों व उनके परिवारों ने एक साथ समय बिताया और नए वर्ष का स्वागत उत्साह के साथ किया। पिकनिक कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्राकृतिक सौंदर्य के बीच मनोरंजन, आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण का आनंद लिया। मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष देवीसन हांसदा ने कहा कि पूरे वर्ष मुखिया कार्यों और जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में नया साल सभी को एक साथ मिलने, आपसी संबंध मजबूत करने और तनाव से दूर होकर आनंद लेने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से आपसी समन्वय बढ़ता है, जिसका लाभ आने वाले समय में विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में भी मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.