नई दिल्ली, जुलाई 7 -- अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका को लेकर अमेरिकी सांसदों ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अमेरिकी सीनेटर रिक स्कॉट ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका को यह याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान वास्तव में कैसा देश है। जिस देश में ओसामा बिन लादेन वर्षों तक छिपा रहा, जहां ईशनिंदा कानूनों का चुनिंदा तरीके से इस्तेमाल होता है। जिसके प्रधानमंत्री ने ईरान के पूर्व नेता की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा की हो, वह अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता करने के लिए सही नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- खामेनेई की अंतिम यात्रा के बाद ईरान में हलचल, क्यों दागी...