लातेहार, जून 14 -- चंदवा, प्रतिनिधि। चंदवा के लोकप्रिय, न्यायप्रिय एवं जननायक स्व प्रहलाद प्रसाद उर्फ लादू बाबू की शहादत दिवस सोमवार 15 जून को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा सह प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन बुधबाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रातः 9:30 बजे से किया गया है। उक्त जानकारी शौंडिक जायसवाल समाज चंदवा के अध्यक्ष प्रमोद साहू ने दी। उन्होंने बताया कि लादू बाबू की पहचान चंदवा में एक न्यायप्रिय, संघर्षशील और जनहित के लिए आवाज उठाने वाले व्यक्ति के रूप में होती थी।आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी समाज, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आम लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...