चतरा, मार्च 24 -- सिमरिया प्रतिनिधि। सिमरिया थाना क्षेत्र के तेतर मोड़ के समीप उदयन पब्लिक स्कूल पास सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक परिवार कार से लातेहार से हजारीबाग छठ पूजा मनाने जा रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई। कार में सवार पति-पत्नी और उसका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि एयर बैग खुलने से तीनों की जान बच गई। अगर एयर बैग नहीं खुलता तो जिसतरह से कार पेड़ में टकराई है, बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार व लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...