लातेहार, मई 23 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार व्यवहार न्यायालय में शुक्रवार को वर्षों से पारंपरिक तरीके से चल रही न्यायिक प्रक्रिया में अब तकनीक का नया दौर शुरू हो गया है।

न्यायिक प्रक्रिया में तकनीक का समावेश प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह की पहल पर व्यवहार न्यायालय में हाइब्रिड मोड से सुनवाई की शुरुआत की गई। पहले ही दिन ऑनलाइन बहस के जरिए यह संकेत मिल गया कि अब लातेहार की अदालत भी डिजिटल व्यवस्था के साथ कदमताल करने लगी है। शुक्रवार की सुबह कोर्ट की कार्यवाही शुरू होते ही विभिन्न स्थानों से अधिवक्ता ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। चंदवा से अधिवक्ता संघ लातेहार के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव और अधिवक्ता मिथिलेश सिंह ,अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ऑनलाइन उपस्थित हुए। वहीं पलामू से अधिवक्ता महेंद्र गिरि और अरविंद गुप्ता ने भी वर्चुअल मा...