लातेहार विधायक ने बालूमाथ मंगला जुलूस मामले में प्राथमिकी रद्द करने की मांग उठाई
लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार संवाददाता। रामनवमी पूजा के अवसर पर बालूमाथ में निकाले गये मंगला जुलूस को लेकर दर्ज प्राथमिकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लातेहार विधायक प्रकाश राम ने इस मामले में लातेहार पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बालूमाथ थाना कांड संख्या 36 दिनांक 30 मार्च 2026 में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है। विधायक ने अपने पत्र में कहा है कि बालूमाथ में रामनवमी पूजा के अवसर पर निकाला गया मंगल जुलूस दोनों पक्षों तथा प्रशासनिक सहमति से आयोजित किया गया था। पूरे कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार के विरोध की कोई सूचना नहीं थी। इसके बावजूद उच्च न्यायालय के आदेश तथा डीजे के अनाधिकृत उपयोग का हवाला देते हुए 23 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। विधायक श्री राम ने कहा कि बालूमाथ में दोनों समुदायों के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.