लातेहार, मार्च 2 -- लातेहार, प्रतिनिधि। प्रज्वलित बिहार संस्था द्वारा आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन देने के उद्देश्य से विशेष टीकाकरण अभियान सोमवार को चलाया गया। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में संचालित किया गया, ताकि रेबीज जैसी जानलेवा बीमारी की रोकथाम सुनिश्चित की जा सके और आमजन की सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। संस्था के सचिव आर.आर. मेहता के नेतृत्व में कुल नौ सदस्यीय टीम ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। टीम में कांति केरकेट्टा,वीरेन्द्र महतो (वैक्सीनेटर), विजय सिंह, विनोद उरांव, आशीर मेहता, बंधन उरांव (कैचर), उमंग मेहता, अनुज चौबे एवं प्रभु भगत समेत अन्य सदस्य शामिल रहे। टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आवारा कुत्तों को चिन्हित कर सुरक्षित तरीके से पकड़कर उन्हें एंटी रेबीज टीका लगाया। अभियान के दौरान सुरक्षा मानको...