लातेहार, मार्च 1 -- लातेहार,प्रतिनिधि। आगामी 22 मार्च को लातेहार में विराट हिंदू सम्‍मेलन का आयोजन किया जायेगा। आयोजन की तैयारी एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए एक बैठक शहर के सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित की गयी। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्‍जवलित कर किया गया। बैठक में प्रस्‍तावित हिंदू सम्मेलन को भव्‍य व निर्विघ्‍न रूप से संपन्‍न कराने के लिए एक समिति का गठन किया गया। समिति का अध्‍यक्ष राजधानी प्रसाद यादव और उपाध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय व वंशी यादव को बनाया गया, जबकि महासचिव सुरेश ठाकुर, सचिव संजय तिवारी, अमलेश कुमार सिंह एवं ध्रुव पांडेय तथा कोषाध्यक्ष विवेक कुमार गुप्ता को बनाया गया। इसके अलावा संरक्षक मंडल में स्‍थानीय विधायक प्रकाश राम, पूर्व विधायक हरिकृष्‍णा सिंह, अनिल कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार जायसवाल, राजमणि ...