लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में साल एवं करंज बीज के संग्रहण और विपणन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त सहकारिता भवन धर्मपुर में किया गया। अध्यक्षता जिला सहकारिता पदाधिकारी उमेश कुमार सिंहा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर बीज संग्रहण, क्रय प्रक्रिया एवं उचित मूल्य सुनिश्चित कर किसानों और संगठनों की आय में वृद्धि करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बताया कि साल और करंज बीज का वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण और विपणन करने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। साथ ही किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला सहकारिता पदाधिकारी के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक कुमार सौरभ,सीनियर आइटी हेमंत सदा, मत्स्यजीवी सहकारिता सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.