लातेहार, मई 16 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिले में तेज बारिश के साथ हुए वज्रपात ने एक परिवार को गहरा आघात दिया। सदर प्रखंड के पांडेपुरा पंचायत के ग्राम रेहल निवासी नरेंद्र उरांव (40 वर्ष), पिता पंचू उरांव, की आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय दोनों अपने घर में मौजूद थे। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से परिवार में कोहराम मच गया। घायल पत्नी को तत्काल परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लातेहार लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल पेड़, तीन लोग घायल मृतक नरेंद्र उरांव अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। घटना से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परि...