लातेहार में रेलवे लाइन के सर्वे पर भारी बवाल, लाठी-डंडे चले; टीम को बनाया बंधक
लातेहार, जुलाई 10 -- झारखंड के लातेहार के आरागुंडी गांव में शुक्रवार को डीवीसी तुबेद कोल परियोजना से कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर जमकर बवाल हो गया। ग्रामीणों ने सर्वे करने पहुंची टीम को करीब एक घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान गांव के लोग दो गुटों में बंट गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसा में कुछ लोग घायल हो गए। बवान की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वे टीम को सुरक्षित निकाला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में डीवीसी तुबेद कोल परियोजना से कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन के सर्वे को लेकर बवाल हो गया। गांव में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.