लातेहार में माकपा व किसानों की पदयात्रा को लेकर संपर्क अभियान तेज
लातेहार, जून 10 -- चंदवा, प्रतिनिधि। लातेहार जिले में 15 जून को प्रस्तावित माकपा और किसानों की पदयात्रा को लेकर बुधवार को कामता पंचायत में व्यापक संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान, माईकल हंस, सनीका मुंडा, मुन्ना मुंडा सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि टोरी-चंदवा में आरओबी निर्माण की स्वीकृति वर्ष 2020-21 में मिली थी तथा 3 अप्रैल 2021 को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास भी किया गया था। बावजूद इसके, पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। कई बार टेंडर निकलने के बावजूद कार्य आरंभ नहीं हुआ। टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.