लातेहार, अप्रैल 9 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में लगे बिजली के खंभों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई इलाकों में बिजली के पोल झुके हुए हैं, जबकि तार भी नीचे लटक रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। जर्जर और असंतुलित खंभे आम लोगों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पर्याप्त गहराई तक गड्ढा नहीं खोदने और निर्माण मानकों की अनदेखी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे टेढ़े-मेढ़े हो गए हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी यह समस्या व्यापक रूप से देखी जा रही है। शहर के बाजारटांड़, रेहड़ा, बानपुर, तेली मोहल्ला,मेन रोड समेत कई स्थानों पर खंभों के झुकने और तार लटकने की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की आंधी या बारिश में इन खं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.