लातेहार, जनवरी 6 -- लातेहार प्रतिनिधि। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के साथ जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह धूप निकलने के बावजूद दिनभर कनकनी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बढ़ती ठंड के कारण खासकर यात्रियों, आश्रय विहीन लोगों और गरीब तबके को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए वेटिंग यार्ड के अलावा ठंड से बचाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। वहीं बस स्टैंड की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। यहां जलाया गया अलाव भी समाप्त होने के कगार पर है, जिससे यात्रियों को ठिठुरते हुए समय बिताना पड़ रहा है। ठंड की इस मार के बीच कई आश्रय विहीन लोग रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रात गुजारने को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.