लातेहार, मई 8 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के कोपे गांव के नजदीक जंगल में शुक्रवार को युवक और युवती का शव पेड़ से झूलता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान कोपे गांव निवासी 24 वर्षीय सुनील कुमार सिंह के रूप में हुई है, जबकि युवती भी उसी गांव की रहने वाली बताई जा रही है।

घटनास्थल पर पुलिस की कार्रवाई घटना के सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात दास के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथमदृष्टा मामला आत्महत्या का लग रहा है। परंतु पुलिस सभी पहलुओं का ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

ग्रामीणों की सूचना मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ से लटके युवक और युवती के श...