लातेहार में नाली पर स्लैब बनाकर किया अतिक्रमण, सड़क पर बह रहा पानी
लातेहार, मार्च 21 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर दो स्थित बानपुर मोहल्ले में सड़क पर नाली का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इस समस्या के कारण आमजन को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व वार्ड पार्षद जितेन्द्र उर्फ बल्ली पाठक ने बताया कि हाल ही में मनाए गए ईद और सरहुल जैसे प्रमुख पर्वों के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क किनारे कुछ लोगों द्वारा नगर पंचायत की नाली पर अवैध रूप से स्लैब बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे नाली का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है। इसके कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। उन्होंने आगे बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.