लातेहार, जनवरी 23 -- लातेहार हिटी। लातेहार जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी हंस वाहिनी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को की गई। पूजा को लेकर सुबह से ही शहर में चहल-पहल देखी गई। विशेषकर बच्चों और विद्यार्थियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, गांधी कॉलेज एवं बनवारी साहू महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (एसओई), लातेहार में आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की गई। इसके अलावा एसओई बालिका विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, राजकीय प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.