लातेहार, मार्च 22 -- झारखंड के लातेहार जिले में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हेरहंज थाना क्षेत्र के बरवाटोली में हुए इस हादसे के दौरान किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इस मामले की जानकारी देते हुए हेरहंज थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को बालूमाथ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मोहन गंझू (22), मन्नू भुइयां (20) और गुलाब भुइयां (22) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- झारखंड में के इन जिलों में हुई झमाझम बारिश, ओले भी गिरे; कब मिलेगी राहत पुलिस ने बताया कि एक अन्य हादसे में चंदवा थाना क्षेत्र में एक ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन की टक्कर में चालक की मौ...