लातेहार, दिसम्बर 29 -- लातेहार,संवाददाता। न्यायालय के आलोक में पशु जन्म नियंत्रण एनिमल बर्थ कंट्रोल नियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में डॉग बाइट नियंत्रण, पशु कल्याण और रैबीज उन्मूलन कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत आवारा कुत्तों को मानवीय तरीके से पकड़कर उनकी नसबंदी और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। स्वस्थ होने के बाद उन्हें चिन्हित कर उसी स्थान पर छोड़ा जाएगा, जबकि आक्रामक व बीमार कुत्तों को शेल्टर होम में रखा जाएगा। डीसी ने सभी विभागों को नियम के अनुसार 30 दिवसीय कार्य अनुसूची पर काम करने का निर्देश दिया। साथ ही शेल्टर होम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने, फीडिंग जोन तय करने, इंफ्रास्ट्रक्चर...