लातेहार, मार्च 15 -- लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड शिक्षा परियोजना लातेहार के अंतर्गत प्रोजेक्ट सम्पूर्ण/हर्ष जोहार के तहत संचालित सामाजिक-भावनात्मक अधिगम (सेल) कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को जिला स्तरीय सेल समागम का आयोजन उच्च विद्यालय, चंदनडीह में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू तथा क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान जिले के चार मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों एवं नौ बीएलएवी विद्यालयों के नोडल शिक्षकों ने भाग लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की मेजबानी बीएलएवी उच्च विद्यालय, चंदनडीह की प्रधानाध्यापिका ऋचा कुमारी ने की। समागम का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित सेल पाठ्यक्रम के अनुभवों, नवाचारों और उपलब्धियों को साझा...