लातेहार में खतरों को आमंत्रित कर रहे अवैध गड्ढे, लगातार हादसों के बावजूद सिस्टम बेखबर
लातेहार, जून 27 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार, बालूमाथ, बारियातू और हेरहंज समेत जिले के कई प्रखंडों में सड़क किनारे स्थित अवैध गड्ढे लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। वर्षों पूर्व फायर क्ले के अवैध उत्खनन के दौरान खोदे गए इन गड्ढों को आज तक नहीं भरा गया है, जिससे लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं।जानकारी के अनुसार करीब 12 से 15 वर्ष पूर्व इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फायर क्ले का अवैध खनन किया जाता था। खनन के दौरान बड़े-बड़े गड्ढे खोदकर खनिज निकाल लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें भरने की कोई व्यवस्था नहीं की गई। सदर प्रखंड के आरागुंडी पंचायत अंतर्गत लूटी गांव में ऐसे कई गहरे गड्ढे आज भी मौजूद हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले कच्ची सड़क होने के कारण इन क्षेत्रों में आवाजाही कम थी, लेकिन अब पक्की सड़क बन जाने के बाद वाहनों और लोगों की आव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.