लातेहार, फरवरी 2 -- लातेहार संवाददाता। लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुबेद कोल माइंस के गेट के पास हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या 221/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने छापेमारी कर राहुल दुबे की निशानदेही पर दीपक उरांव और अनिल उरांव को धर दबोचा। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, मैगजीन, तीन मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फायरिंग की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है तथा अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस के अनुसार दीपक उरांव पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था।...