लातेहार, अप्रैल 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। स्थानीय जिला खेल स्टेडियम में आयोजित अस्मिता जिला खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के तहत आयोजित महिला फुटबॉल मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंकज तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष, जिला वॉलीबॉल संघ व जिला खेल पदाधिकारी अविनेश कुमार त्रिपाठी ने किया। अविनेश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और प्रशासन द्वारा खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। उन्होंने जानकारी दी कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली अस्मिता महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता दिवंगत राष्ट्रीय खिलाड़ी आभा कुमारी को समर्पित की जाएगी, जिनका हाल ही में असामयिक निधन हो गया था। यह भी पढ़ें- अस्मिता सिटी लीग 2026 के तीसरे दिन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.